एनआरआई गतिविधि | एनआरआई सिनेमा | बहस | एनआरआई साहित्य | खास खबर
मुख पृष्ठ » विविध » एनआरआई » एनआरआई गतिविधि » अमेरिका, कनाड़ा के मंदिरों में ई-सेवा
 

अमेरिका और कनाड़ा के मंदिर बहुत जल्द अपने भक्तों के लिए ई-सेवा शुरू करने जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों में बड़े पैमाने पर बसे हिंदू समुदाय के लोगों को अपनी व्यस्त जीवनशैली के बावजूद अपने पूजा स्थलों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

अमेरिका और कनाड़ा के 25 से अधिक प्रांतों के हिंदू संगठनों तथा 111 मंदिरों के कार्यकारी प्रतिनिधियों के चौथे वार्षिक हिंदू मंदिर कार्यकारी सम्मेलन के दौरान इस मकसद के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित करने का फैसला किया गया।

वॉशिंगटन के उपनगर मैरीलैंड के लिथिकुम में 11 से 13 सितंबर के बीच हुए सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने प्रत्येक मंदिर में किसी एक चयनित दिवस पर हिंदू सेवा दिवस मनाने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा सम्मेलन में धार्मिक नेताओं, वयस्कों तथा युवाओं को हिंदू धर्म और हिंदू समाज के संबंध में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी फैसला किया गया ताकि वे जनता में अपनी समृद्ध परंपराओं का प्रभावी तरीके से प्रसार कर सकें। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें