मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई गतिविधि
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल को साहित्य भूषण सम्मान  Search similar articles
उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल को उनकी दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया है। सम्मान समारोह उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यावरण और नगर विकास मंत्री ने डॉ. अग्रवाल को अंगवस्त्र, ताम्रपत्र तथा सम्मान राशि प्रदान की। डॉ. अग्रवाल को इससे पूर्व भी हिन्दी संस्थान द्वारा उनकी पुस्तकों के लिए तीन बार पुरस्कृत किया जा चुका है।

इसी वर्ष केंद्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली की ओर से भी उन्हें एक लाख रुपए का शिक्षा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
और भी
अनामिका को केदार सम्मान
पत्रकार को श्रद्धांजलि
भारतीय छात्र ने प्रतियोगिता जीती
प्रोफेसर की याद में रिसर्च सेंटर
तेजेन्द्र के साहित्य में ब्रिटेन की चमक: मोनिका
अमेरिका में हिन्दी अधिवेशन