मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई गतिविधि
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अनामिका को केदार सम्मान  Search similar articles
- डॉ. कविता वाचक्नवी

GN
हिन्दी (भाषा और साहित्य) में एमए, प्रभाकर- हिन्दी साहित्य एवं भाषा। एमफिल-(स्वर्णपदक), देशभर की प‍त्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन। महात्मा गाँधी ‍अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विवि एवं उच्च‍ शिक्षा और शोध संस्थान, विवि विभाग, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा में अतिथि अध्यापक के रूप में अंशकालिक अध्यापन

केदार शोधपीठ न्यास बाँदा द्वारा सन 1996 से प्रतिवर्ष प्रतिष्ठित प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में दिए जाने वाले साहित्यिक केदार सम्मान- 2007 कवियित्री सुश्री अनामिका को उनके काव्य-संग्रह 'खुरदुरी हथेलियाँ' के लिए प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान प्रतिवर्ष ऐसी प्रतिभाओं को दिया जाता है जिन्होंने केदार की काव्यधारा को आगे बढ़ाने में अपनी रचनाशीलता द्वारा कोई अवदान दिया हो। प्रकृति सौंदर्य व मानव मूल्यों के प्रबल समर्थक कवि केदारनाथ अग्रवाल की ख्याति उनकी कविताओं के अछूते बिम्ब विधान के साथ-साथ कविताओं की सादगी व सहजता के कारण विशिष्ट रही।

केदार शोधपीठ न्यास केदारजी की काव्य परंपरा को आगामी पी‍ढ़ी तक पहुँचाने व उनमें काव्य के उस स्तर की पहचान विनिर्मित करने के उद्देश्य से गठित की गई संस्था है। प्रतिवर्ष सम्मान का निर्णय कविताओं की वस्तु विन्यास की इसी कसौटी को ध्यान में रखते हुए ही किया जाता है।

इसकी निर्णायक समिति में साहित्य के पाँच मर्मज्ञ विद्वान सम्मिलित हैं। प्रतिवर्ष सितंबर में इस पुरस्कार के लिए देश-विदेश के हिन्दी रचनाकारों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। अब तक यह पुरस्कार जिन रचनाकारों को प्रदान किया गया है, उनमें अनामिका तीसरी स्त्री रचनाकार हैं। इससे पूर्व सुश्री गगन गिल व सुश्री नीलेश रघुवंशी को इस श्रेणी में गिना जाता था।

GN
सुश्री अनामिका का जन्म 17 अगस्त 1961, मुजफ्फरपुर (बिहार) में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से अँग्रेजी में एमए, पीएचडी की डिग्रियाँ हासिल कीं। वर्तमान में वे अँग्रेजी विभाग, सत्यवती कॉलेज, दिल्ली विवि में अध्यापन कर रही हैं।

कृतियाँ : गलत पते की चिट्ठी, बीजाक्षर, अनुष्टुप (ये सभी कविता), पोस्ट एलियट पोएट्री, स्त्रीत्व का मानचित्र (दोनों आलोचना), कहती हैं औरतें (कविता संपादन), एक ठो शहर : एक गो लड़की (शहरगाथा)। पुरस्कार : राष्ट्रभाषा परिषद पुरस्कार, भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, गिरिजाकुमार माथुर पुरस्कार, ऋतुराज सम्मान और साहित्यकार सम्मान।

- साभार : गर्भनाल
और भी
पत्रकार को श्रद्धांजलि
भारतीय छात्र ने प्रतियोगिता जीती
प्रोफेसर की याद में रिसर्च सेंटर
तेजेन्द्र के साहित्य में ब्रिटेन की चमक: मोनिका
अमेरिका में हिन्दी अधिवेशन
'प्रवासी आवाज' का विमोचन