अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार गोपाल राजू की याद में संसद के ऊपरी सदन कांग्रेस में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमेरिकी कांग्रेस में इस तरह का सम्मान यदा-कदा ही किसी भारतीय मूल के अमेरिकी को दिया जाता है। राजू का 10 अप्रैल को न्यूयॉर्क में निधन हो गया था।
उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए कांग्रेस में एक बयान जारी किया गया। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जोइ विल्सन द्वारा कांग्रेस के रिकार्ड में शामिल किए गए इस बयान में श्री राजू को अमेरिकी भारतीय पत्रकारिता का पुरोधा बताते हुए उनके जीवन को अनुकरणीय बताया गया है।
राजू 'इंडिया अब्रॉड' और 'न्यूज इंडिया टाइम्स' नामक पत्रों और संस्था 'इंडियन अमेरिकन सेंटर फॉर पॉलिटिकल अवेयरनेस' के संस्थापक थे।
|