अमेरिका निवासी भारतीय छात्र समीर मिश्रा ने यहाँ प्रतिवर्ष होने वाली 2008 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली है।
वाशिंगटन पोस्ट अखबार के अनुसार इंडियाना प्रांत के लैफेएट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे 13 वर्षीय मिश्रा ने 'ग्यूरडॉन' शब्द की सही स्पेलिंग बताकर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
समीर मिश्रा का मुकाबला यहाँ एक अन्य भारतीय छात्र सिद्धार्थ चंद (12) से था, वह प्रोसोपोपोइया शब्द की स्पेलिंग बताने में असफल रहा। अमेरिकी शिक्षा क्षेत्र में इस स्पेलिंग प्रतियोगिता को सुपर बॉल जैसा माना जाता है। | | इंडियाना प्रांत के लैफेएट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे 13 वर्षीय मिश्रा ने 'ग्यूरडॉन' शब्द की सही स्पेलिंग बताकर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। |
| |
कुल 288 प्रतिस्पर्धियों के साथ शुरू हुई इस स्पर्धा के तीसरे चरण में मात्र 45 प्रतिस्पर्धी ही पहुँच सके। अंतिम चरण में 12 प्रतिस्पर्धियों के बीच स्पेलिंग का यह मुकाबला हुआ। इसे जीतने वाले समीर मिश्रा को ईनाम स्वरूप 35 हजार डॉलर और अन्य पुरस्कार दिए गए।
|