मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई गतिविधि
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'स्वास्तिक' चिन्ह बना परेशानी  Search similar articles
ND
भारतीय अमरीश गुप्ता का घर सिर्फ इसलिए कौतूहल का विषय बन गया है क्योंकि उसने अपने घर की छत पर हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अपना धार्मिक चिन्ह 'स्वास्तिक' पुतवा रखा है। स्वाभाविक तौर पर इस भारतीय को पास-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने 'नाजी' समझ लिया।

उल्लेखनीय है कि हिटलर की खतरनाक समझी जाने वाली नाजी पार्टी का चिन्ह भी स्वास्तिक सरीखा ही था। बस अंतर सिर्फ इतना था कि स्वास्तिक सीधी तरफ बना रहता है जबकि नाजियों का चिन्ह उल्टे तरफ बना रहता है और साथ ही 45 डिग्री घूमा भी रहता है।

न्यूजीलैंड से मिली खबर के अनुसार भारतीय मूल के निवासी अमरीश गुप्ता के घर की छत पर स्वास्तिक बना हुआ है जिसको लेकर उनके एक पड़ोसी बड़े परेशान रहा करते थे। ये पड़ोसी दूसरे विश्वयुद्ध में भाग ले चुके थे और जर्मनों द्वारा उन्हें तीन साल की कैद में भी रखा गया था।
  भारतीय अमरीश गुप्ता का घर सिर्फ इसलिए कौतूहल का विषय बन गया है क्योंकि उसने अपने घर की छत पर हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अपना धार्मिक चिन्ह 'स्वास्तिक' पुतवा रखा है।      


संड्रिग्घम निवासी लिंडसे जान्सटन ने इस बारे में कहा कि मैं जब भी अपने घर की खिड़की से बाहर देखता था तो डर जाता था। पड़ोस के मकान में कुछ ऐसा था जो मुझे हजम नहीं होता था। मैं इस चिन्ह से जल्दी-जल्दी से छुटकारा पाना चाहता था। एक अन्य पड़ोसी ने भी इस प्रकार की शिकायत करते हुए कहा कि इस चिन्ह को देखकर हमें अपना अपमान महसूस होता था।

जान्सटन के मुताबिक वे इस बात की शिकायत लेकर कई अधिकारियों के पास गए लेकिन इस बात का हल कोई भी नहीं दे सका। इस मुद्दे पर अमरीश गुप्ता का कहना है कि उनका पड़ोसियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। यह चिन्ह सिर्फ उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं को देखकर बनवाया था अगर उन्हें यह सब पता होता तो वे यह सब कतई नहीं करते।
और भी
नासिरा शर्मा को कथा (यू.के.) सम्‍मान
भारतीय डॉक्टरों ने जीती कानूनी लड़ाई
होली के रंग कवियों के संग
वैज्ञानिक डॉ. जगदीश को पुरस्कार
जर्मनी की शिमेंगर फैलोशिप उपाध्याय को
भारतीय छात्रा शिवानी को 'जूनियर नोबेल'