लब्ध प्रतिष्ठित निबंधकार तथा कलाविद नर्मदाप्रसाद उपाध्याय को जर्मनी की प्रतिष्ठित शिमेंगर लीडर फैलोशिप प्रदान की गई है। इसके तहत उपाध्याय इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित योरप के विभिन्न देशों की यात्रा करेंगे।
वे मध्यभारत के लघु चित्रों, भारतीय सौंदर्य शास्त्र तथा कला और साहित्य के अंतर्संबंधों पर व्याख्यान तथा चित्रमय प्रस्तुतीकरण देंगे।
वे मालवा, बुंदेलखंड, विदर्भ और खानदेश सहित मध्यभारत के अन्य अंचलों में पनपी लघु चित्र शैलियों के बारे में पश्चिम के कला जगत में जानकारी देंगे। वेनिस विवि (इटली) के हिन्दी विभाग सहित वहाँ की वेनेटियन एकेडमी ऑफ इंडियन स्टडीज में भी उपाध्याय के व्याख्यान समकालीन हिन्दी सृजन तथा भारतीय कला दर्शन के संदर्भ में होंगे।
|