ऑस्कर पुरस्कार विजेता गीतकार गुलजार को जीवन भर की उपलब्धियों के लिए 11वें ओशियन लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
ओशियन संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लेखक, शायर और फिल्मकार गुलजार को यह सम्मान 24 अक्टूबर से यहाँ शुरू हो रहे ग्याहरवें ओशियन फिल्मोत्सव के उद््घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित प्रदान करेंगी।