टोरंटो में चल रहे 34 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टिफ्फ) में बुद्धदेब दासगुप्ता की नई पेशकश ‘जनला’ की हर तरफ चर्चा है। टिफ्फ के ‘मास्टर ऑफ वर्ल्ड सिनेमा’ खंड में बुद्धदेब की यह लगातार छठी फिल्म है।
इस खंड में दर्शक पहले भी बुद्धदेब की उत्तरा, मोंडो मेयेर, उपाख्यान, स्वपनेर दिन, कालपुरुष और आमी आसिन ओ आमार मधुबाला जैसी उम्दा फिल्में देख चुके हैं।
बिग पिक्चर्स के बैनर तली बनी ‘जनला’ की कहानी पैसे की तंगी से जूझ रहे एक ऐसे युवक के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी जिंदगी की जद्दोजहद में उलझा हुआ है, लेकिन तंगहाली के बावजूद वह अपने घर की खिड़की गाँव के एक पुराने से खस्ताहाल स्कूल को दान करने का फैसला करता है।