कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर को लेकर राजकुमार संतोषी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का अहम हिस्सा इटली में फिल्माया जाएगा। साथ ही मुंबई और गोवा में भी शूटिंग होगी।
कई फिल्मों की घोषणा करके बंद करने वाले राजकुमार संतोषी इस फिल्म को जल्दी से बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। आमतौर पर सामाजिक मुद्दों पर उनकी फिल्में आधारित होती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने लव स्टोरी को चु्ना है।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की फ्रेश जोड़ी इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। अपनी पूरी यूनिट में संतोषी ने इस बार युवाओं की टीम चुनी है।
विदेश में कैटरीना बेहद लोकप्रिय हैं। ‘रेस’, ‘पार्टनर’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अधिकांश देशों में रहने वाले भारतीय उनके प्रशंसक बन गए हैं। शायद उनकी इसी लोकप्रियता का लाभ संतोषी उठाना चाहते हैं, जिनकी पिछली कई फिल्में लाइन से फ्लॉप हो गई हैं।
|