अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है और उनका हर कदम खबर बन जाता है।
हाल ही में अभिषेक ने भारत से बाहर दुबई में एक घर खरीदा है। सेंक्चुरी विला नामक रिसोर्ट स्टाइल विला का निर्माण शेख होल्डिंग्स द्वारा किया जा रहा है। दुबई में घर खरीदने से इस बात को बल मिला कि अभिषेक और ऐश्वर्या दुबई शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन अभिषेक ने इसका खंडन किया है।
पिछले दिनों दुबई के 7 स्टार्स बुर्ज-अल-अरब होटल में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या को उनके भविष्य के पड़ोसियों से मिलवाया गया।
इस अवसर पर अभिषेक ने कहा कि हमने सेंक्चुरी फॉल्स प्रोजेक्ट और उसमें मिलने वाली सुविधाओं पर गौर किया और हम इसका हिस्सा बन गए। हम जगह नहीं बल्कि जगह हमें चुनती है। दुबई मुझे हमेशा से पसंद रहा है। यहाँ पर हमेशा लोग प्यार और गर्मजोशी से मिलते हैं। यह एक शानदार शहर है और हमारे घर के बिलकुल करीब है।
अभिषेक और ऐश्वर्या का यह घर सन् 2010 तक तैयार हो जाएगा। इस घर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसकी कीमत करीब चार से दस मिलियन यूएस डॉलर के बीच की है।
|