मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कान महोत्सव में देवानंद की 'गाइड'  Search similar articles
IFMIFM
फ्राँस के खूबसूरत शहर कान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंगलवार को सदाबहार अभिनेता देवानंद की मशहूर फिल्म गाइड दिखाई जा रही है। इसके लिए यहाँ पहुँचे देवानंद बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।

84 वर्षीय इस अभिनेता ने 42 साल पहले प्रदर्शित हुई अपनी फिल्म को कान क्लासिक में दिखाए जाने को बड़ा सम्मान मानते हुए कहा- एक फिल्म मेकर के लिए यह सबसे बड़ी बात है कि उसका दृष्टिकोण, दुनिया भर की प्रतिक्रिया दोनों साथ होते है। हिंदुजा बंधुओं द्वारा दीगई पार्टी में शामिल होने आए देवानंद ने कहा कि जब 'गाइड' बनाई थी लोग इसे 'आत्महत्या' की संज्ञा दे रहे थे, लेकिन यह सुपरहिट रही।

उन्होंने इस मौके पर अपनी नई फिल्म 'चार्जशीट' के बारे में बताया साथ ही एक नई फिल्म बनाने की घोषणा भी की।
और भी
वेस्ट इज़ वेस्ट
चलो विदेश
सुष्मिता सेन की लक्ष्मीबाई
अमेरिका में छुट्टियाँ मनाएगा बच्चन परिवार!
‘न्यूयॉर्क आय लव यू’ से जुड़े शेखर
‘मिस बॉलीवुड’ तो शिल्पा ही रहेगी