मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वेस्ट इज़ वेस्ट  
PR
ओमपुरी द्वारा अभिनीत अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘ईस्ट इज़ ईस्’ काफी चर्चित हुई थी। इस फिल्म में ओमपुरी के अभिनय को भी सराहा गया था। लगभग दस वर्ष बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।

‘वेस्ट इज़ वेस्’ के नाम से बनने वाली ‍इस फिल्म में फिर एक बार ओमपुरी नजर आएँगे, जिन्होंने कि फिल्म में जॉर्ज खान का किरदार निभाया था।

इस बार फिल्म में दिखाया जाएगा कि ओमपुरी अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान आते हैं और उनके बच्चों का एक अलग ही संस्कृति से सामना होता है। पाकिस्तान में फिल्म को शूटिंग की इजाजत नहीं मिली है, इसलिए संभवत: यह फिल्म भारत में फिल्माई जाए।

‘ईस्ट इज़ ईस्’ का निर्देशन डेमिनय ने किया था, लेकिन वे सीक्वल को निर्देशित नहीं करेंगे। इस बार निर्देशन का भार किसी भारतीय को सौंपा जाएगा। निर्देशक की तलाश जारी है। ओमपुरी चाहते हैं कि फरहान अख्तर निर्देशन का जिम्मा संभालें।
और भी
चलो विदेश
सुष्मिता सेन की लक्ष्मीबाई
अमेरिका में छुट्टियाँ मनाएगा बच्चन परिवार!
‘न्यूयॉर्क आय लव यू’ से जुड़े शेखर
‘मिस बॉलीवुड’ तो शिल्पा ही रहेगी
हॉलीवुड में शाहरुख को रूचि नहीं