लगातार काम कर थक चुके अमिताभ बच्चन अब लंबी छुट्टियाँ मनाने के मूड में हैं। अमिताभ के पास छुट्टियाँ मनाने के कई कारण भी हैं।
9 अप्रैल को उनकी पत्नी जया बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ चाहते हैं कि वे यह दिन जया के साथ बिताएँ। 20 अप्रैल को अमिताभ के बेटे और बहू अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। यह भी छुट्टियाँ मनाने का एक कारण है। अमिताभ चाहते हैं कि इस अवसर पर पूरा परिवार एक साथ हो। | | 9 अप्रैल को उनकी पत्नी जया बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ चाहते हैं कि वे यह दिन जया के साथ बिताएँ। 20 अप्रैल को अमिताभ के बेटे और बहू अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। |
| |
छुट्टियाँ कहाँ बिताई जाए? सूत्रों के मुताबिक अमिताभ अमेरिका में समय बिताना चाहते हैं। अभिषेक इस समय अमेरिका में ही करण जौहर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वे अमिताभ, जया और ऐश्वर्या के साथ शामिल हो जाएँगे।
|