हाल ही में मुंबई एक अखबार में खबर प्रकाशित की गई है कि शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट म्यूजिकल शो ‘मिस बॉलीवुड’ के प्रमोटर फरहत हुसैन इस शो की दूसरी पारी के लिए बॉलीवुड की दूसरी नायिकाओं बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता से बातचीत कर रहे हैं। इस खबर में बताया गया है कि उनका शिल्पा से पारिश्रमिक को लेकर मतभेद हो गया है इसलिए वे शिल्पा की जगह दूसरी नायिका को ले रहे हैं।
शिल्पा से इस बारे में बात की गई तो शिल्पा ने फरहत के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना कहा ‘यह म्यूजिकल शो एक अनोखा अनुभव था। मैं इस शो को दोबारा भी करना चाहूँगी, लेकिन जब मेरे पास समय होगा।‘
शिल्पा शेट्टी के प्रचारक डेल भगवागर से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मिस बॉलीवुड तो शिल्पा शेट्टी ही रहेंगी। दोनों को अलग कर नहीं देखा जा सकता। शिल्पा उन लोगों में से नहीं है जो पैसों के पीछे भागते हैं। | | हाल ही में मुंबई एक अखबार में खबर प्रकाशित की गई है कि शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट म्यूजिकल शो ‘मिस बॉलीवुड’ के प्रमोटर फरहत हुसैन इस शो की दूसरी पारी के लिए बॉलीवुड की दूसरी नायिकाओं बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता से बातचीत कर रहे हैं। |
| |
वे आगे कहते हैं कि इस शो का लायसेंस दुबई स्थित हैरीस इंटरनेशनल के पास है इसलिए किसी दूसरे का इस शो में भाग लेने का सवाल ही नहीं उठता। इस शो की दूसरी पारी की निकट भविष्य में कोई योजना नहीं है क्योंकि शिल्पा को लेकर कई फिल्मों की घोषणा होने वाली है। वे 2009 के मध्य तक व्यस्त हैं।
हैरी इंटरनेशनल के एम.एस. अजमाल का कहना है कि जर्मनी, यू.के. और हॉलैंड में इस शो की शानदार कामयाबी के बाद उन्हें आस्ट्रेलिया और यूनाइटेड स्टेट्स से भी शो आयोजित करने के प्रस्ताव मिले हैं। ‘बिग ब्रदर’ और रिचर्ड गेरे के चुंबन के बाद इन देशों में शिल्पा की लोकप्रियता बेहद बढ़ गई है। लेकिन फिलहाल हमने इस शो की दूसरी पारी के बारे में कोई योजना नहीं बनाई है।
|