मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हॉलीवुड में शाहरुख को रूचि नहीं

IFM
बॉलीवुड के कलाकारों का हॉलीवुड के प्रति मोह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन किंग खान शाहरुख का कहना है कि हॉलीवुड अथवा यूरोपियन सिनेमा में उनके लिए कोई जगह नहीं है और न ही उनकी रूचि है। शाहरुख चाहते हैं कि वे भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाएँ।

यह बात शाहरुख ने जर्मनी में कही। हाल ही में उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओ’ का वहाँ पर प्रीमियर हुआ। जर्मनी में बॉलीवुड की फिल्में कम देखी जाती हैं, इसके बावजूद वहाँ शाहरुख का जोरदार स्वागत हुआ

शाहरुख का कहना है कि बॉलीवुड के फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत लाउड होती है, लेकिन शाहरुख का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों पर गर्व है। वे इस बात से चिंतित नजर आएँ कि इन दिनों तकनीक फिल्मों पर हावी होती जा रही है।
  किंग खान शाहरुख का कहना है कि हॉलीवुड अथवा यूरोपियन सिनेमा में उनके लिए कोई जगह नहीं है और न ही उनकी रूचि है। शाहरुख चाहते हैं कि वे भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाएँ।      


अपने प्रशंसकों का प्यार पाकर किंग खान बेहद प्रसन्न नजर आएँ। उनकी फिल्म -ओम शांति ओम के प्रीमियर शो के टिकट तत्काल बिक गए और आयोजक अब ज्यादा से ज्यादा शो आयोजित करने की सोच रहे हैं।
और भी
जर्मन में ‘किंग ऑफ बॉलीवुड'
रिया की पार्टी में सलमान रश्दी
रितिक बनेंगे बुद्ध?
मोम के सलमान
निगाहें ‘तारे जमीं पर’ और ‘वेलकम’ पर
द अदर एंड ऑफ लाइन