मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जर्मन में ‘किंग ऑफ बॉलीवुड'
PR
अनुपमा चोपड़ा द्वारा शाहरुख खान पर लिखी गई किताब ‘किंग ऑफ बॉलीवु’ का जर्मन भाषा का संस्करण 30 जनवरी को जारी होने जा रहा है। इस किताब का प्रकाशन रेपिड आई मूवीज़ ने किया है जो कि जर्मनी में बॉलीवुड की फिल्मों के वितरक हैं।

‘किंग ऑफ बॉलीवु’ की दस हजार से भी ज्यादा प्रतियाँ भारत में बिक चुकी हैं। इस किताब को शाहरुख खान के प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। न्यूयार्क टाइम्स और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों ने इस किताब की समीक्षा की और किताब को उम्दा बताया।
  अनुपमा चोपड़ा द्वारा शाहरुख खान पर लिखी गई किताब ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ का जर्मन भाषा का संस्करण 30 जनवरी को जारी होने जा रहा है। इस किताब का प्रकाशन रेपिड आई मूवीज़ ने किया है जो कि जर्मनी में बॉलीवुड की फिल्मों के वितरक हैं।       


न्यूयार्क टाइम्स ने इस किताब को एडिटर्स चॉइस लिस्ट में स्थान दिया। प्रसिद्ध निर्देशक मीरा नायर और ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री ईमा थॉम्पसन का कहना है कि यह किताब हर सिने-प्रेमी को पसंद आएगी।

‘किंग ऑफ बॉलीवु’ के हिंदी और मराठी अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं। मलयालम और इंडोनेशियन भाषा में भी इसका अनुवाद किया जा रहा है। अनुपमा चोपड़ा को इस किताब और बॉलीवुड पर बोलने के लिए द एशिया सोसायटी, द म्यूजि़यम ऑफ मूविंग इमेज (न्यूयार्क), द पीबॉय एसैक्स म्यूजि़यम (बोस्टन) और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी फिल्म स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आमंत्रित किया गया था।
और भी
रिया की पार्टी में सलमान रश्दी
रितिक बनेंगे बुद्ध?
मोम के सलमान
निगाहें ‘तारे जमीं पर’ और ‘वेलकम’ पर
द अदर एंड ऑफ लाइन
ब्रिटेन में ‘मिस बॉलीवुड’ का इंतजार