सलमान रश्दी इन दिनों भारत में ही है। एक पार्टी में सलमान की मुलाकात मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन से हुई जो अभिनय से ज्यादा अपनी लाइफ स्टाइल के कारण चर्चित रहती है।
एक ही मुलाकात में दोनों इतने अच्छे दोस्त बन गए कि रिया ने अपनी जन्मदिन पार्टी में सलमान को आमंत्रित कर दिया। सलमान ने मुस्कुराते हुए इसे कबूल किया। | | रिया का जन्मदिन 24 जनवरी को आने वाला है और वह इस बार बड़े पैमाने पर अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वाली है। रिया ने मुंबई के एक बड़े होटल में पार्टी रखी है। इसमें रिया के दोस्त पूरी रात नाचने-गाने वाले हैं। |
| |
रिया का जन्मदिन 24 जनवरी को आने वाला है और वह इस बार बड़े पैमाने पर अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वाली है। रिया ने मुंबई के एक बड़े होटल में पार्टी रखी है। इसमें रिया के दोस्त पूरी रात नाचने-गाने वाले हैं।
सभी को आश्चर्य हो रहा है कि रिया के दोस्तों की सूची में अचानक सलमान रश्दी का नाम कैसे जुड़ गया है? बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है। सलमान का कहना है कि वे रिया की पार्टी में जरूर जाएँगे।
|