मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रितिक बनेंगे बुद्ध?
PR
श्याम बेनेगल गौतम बुद्ध पर बहुत महँगे बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुद्ध की भूमिका कौन निभाएगा?

फिल्म के महँगे बजट को देखते हुए ऐसे सितारे की जरूरत है जो दर्शकों को आकर्षित कर सकें। इसी को मद्देनजर रखते हुए यह भूमिका रितिक रोशन को ऑफर की गई है। रितिक सोच-विचार कर रहे हैं कि वे ये भूमिका करें या नहीं। रितिक के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

इस फिल्म का निर्माण बियांड ड्रीम्स एंटरटेनमेंट (मुंबई) और लाइट ऑफ एशिया फाउंडेशन (कोलंबो) मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म की तैयारी ‍पिछले आठ माह से की जा रही है।

फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद अतुल तिवारी लिखेंगे। प्रोफेसर निमल डिसिल्वा जापान, कोरिया और चीन के लोगों के साथ मिलकर बुद्ध पर रिसर्च कर रहे हैं और बेनेगल इस फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं।
और भी
मोम के सलमान
निगाहें ‘तारे जमीं पर’ और ‘वेलकम’ पर
द अदर एंड ऑफ लाइन
ब्रिटेन में ‘मिस बॉलीवुड’ का इंतजार
हिमेश के गानों पर नैरोबी झूमा
साँवरिया पर भारी ओम