शिल्पा शेट्टी का ‘मिस बॉलीवुड’ शो विदेशों में सफलता के झंडे गाड़ रहा है। पिछले माह वह जर्मनी गई थीं और वहाँ उन्होंने अलग-अलग शहरों में कई शो किए। उनके इस शो ने जर्मनवासियों को दीवाना बना दिया।
अब शिल्पा ब्रिटेन में शो देने वाली हैं। ब्रिटेन में उनकी लोकप्रियता जबरदस्त है। उनके प्रशंसक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। 12 दिसम्बर को लंदन स्थित रॉयल अलबर्ट हॉल में शिल्पा का शो होगा और इसके लगभग सारे टिकट बिक चुके हैं।
यूके टूर के बाद शिल्पा बेल्जियम और नीदरलैण्ड में अपने शो देंगी। इस म्यूजिकल शो में शिल्पा के साथ 40 मुख्य नर्तक भाग लेंगे। इसमें शिल्पा माया का किरदार निभा रही हैं। यह म्यूजिकल शो बॉलीवुड के हिट गीतों पर आधारित है।
|