मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिमेश के गानों पर नैरोबी झूमा
IFMIFM
हिमेश रेशमिया के संगीत की भले ही आलोचना की जाए। उन्हें नाक से गाने वाला गायक कहा जाए। आलोचकों ने उन्हें खराब अभिनेता भी बताया, लेकिन आम जनता के बीच वे किसी स्टार से कम नहीं हैं।

हिमेश की लोकप्रियता भारत के बाहर भी उतनी ही है, जितनी की भारत में है। 16 नवंबर को हिमेश ने नैरोबी में अपना पहला शो पेश किया। इस शो ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। नैरोबी जिमखाना में आयोजित इस शो की अवधि दो घंटे की थी, लेकिन प्रशंसकों के प्यार के कारण यह चार घंटे तक चला।

हर वर्ग और उम्र के दर्शक इस शो में मौजूद थे और हिमेश के गानों पर झूम रहे थे। हिमेश भी अपने प्रशंसकों का ख्‍याल रखते हुए उन्हें अपने हिट गाने सुनाए जा रहे थे। हिमेश भाई की लोकप्रियता पर अब कोई संदेह नहीं किया जाना चाहिए।
और भी
साँवरिया पर भारी ओम
जनरल जिया की भूमिका में ओमपुरी
'जब वी मेट' पुर्तगाल में
सिडनी से आया सागरिका को बुलावा
इंतजार है ‘ओम शांति ओम’ का
'ममी थर्ड' 2008 में