मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जनरल जिया की भूमिका में ओमपुरी
IFMIFM
एक अभिनेता के रूप में ओमपुरी की ख्याति भारत के अलावा विदेश में भी है। अक्सर ओमपुरी विदेशी फिल्मों में दिखाई देते हैं। 1999 में निर्मित ‘ईस्ट इज़ ईस्’ में ओमपुरी एक पाकिस्तानी की भूमिका में नजर आए थे और उनके अभिनय की खासी सराहना हुई थी।

एक बार फिर ओमपुरी पाकिस्तानी किरदार निभाने जा रहे हैं। वे माइक निकोलस की फिल्म ‘चार्ली विल्सन्स वॉ’ में जनरल जिया-उल-हक का किरदार निभाएँगे। इस फिल्म में ओम के साथ हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार टॉम हांक्स और जूलिया रॉबर्टस भी काम करेंगे।

ओम पुरी का कहना है कि भले ही फिल्म में उनकी भूमिका छोटी हो, लेकिन उनका चरित्र बेहद सशक्त है। ओमपुरी इस समय जगमोहन मूँदड़ा की ‘शूट ऑन साइ’ भी कर रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन में बढ़ते हुए आतंकवाद को दिखाया जाएगा। इसमें ओमपुरी मौलवी बने हैं।
और भी
'जब वी मेट' पुर्तगाल में
सिडनी से आया सागरिका को बुलावा
इंतजार है ‘ओम शांति ओम’ का
'ममी थर्ड' 2008 में
टॉम क्रूज ने बनाई फिल्‍म
'इलेवन्थ अवर' एक डाक्यूमेंट्री फिल्म