मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > क्या पढ़े?
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुणाल बसु और जापानी बीवी
ND
कुणाल बसु की यह पुस्तक बेहद चर्चित हुई है। अपर्णा सेन इस पर एक फिल्म बना रही हैं। राहुल बोस, राइमा सेन और जापानी अभिनेत्री छिगासु तकाकू को लेकर

एक जापानी बीवी के हिन्दुस्तानी पति की कहानी है 'जेपेनीज वाइफ'। एक भारतीय स्नेहमय की दोस्ती पत्रों के जरिए एक जापानी महिला से होती है। पत्राचार ही पत्राचार में वे शादी भी कर लेते हैं। पंद्रह साल तक चलने वाले इस संबंध में वे कभी मिलते नहीं! मगर उनके बीच का संबंध पक्का है। तभी पति-पत्नी के बीच आ जाती है 'वो'।

यह 'वो' सचमुच की ही, सदेह उपस्थित है। विधवा संध्या स्नेहमय के घर रहने आती है, अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ। स्नेहमय का बच्चे के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होता है। उसकी माँ के साथ भी समझ बनने लगती है। अब एक ओर पत्रों का रिश्ता है, दूसरी ओर धड़कता हुआ सचमुच का संबंध। स्नेहमय अब क्या करेंगे? यही तो कहानी है।

कुणाल बसु की यह पुस्तक बेहद चर्चित हुई है। अपर्णा सेन इस पर एक फिल्म बना रही हैं। राहुल बोस, राइमा सेन और जापानी अभिनेत्री छिगासु तकाकू को लेकर।

कुणाल बसु बताते हैं 'जेपेनीज वाइफ' दरअसल उनकी लिखी लघुकथाओं का एक संग्रह है, जिसमें से एक कहानी पर अपर्णा फिल्म बना रही हैं। यह शीर्षक कथा है। पुस्तक की ग्यारह कहानियों में सभी कुणाल बसु के वैश्विक अनुभवों पर घूमती हैं। यूगोस्लाविया में हुई गड़बड़ियाँ अमेरिकी रॉक स्टार और पंजाबी लड़के की प्रेम कहानी, कलकत्ता में हुए हिन्दू-मुस्लिम दंगे इत्यादि उनकी कहानियों के विषय हैं। बसु कहते हैं उनकी कहानियों में विभिन्न संस्कृतियाँ ही नहीं हैं, बल्कि एक व्यक्ति के सपने, स्मृतियाँ, अन्वेषण, अचानक मिल गए प्रेम आदि भी हैं।
1 | 2  >>  
और भी
बिना शर्त के प्रेम का जादू
सईद का माँ को खत
स्‍वप्‍नपरी के सपनों की दास्‍तान
'पिता और पुत्र'-गहरी पैठ का मोती
कस्तूरी से 'बा' बनने का अर्थ
साहित्य से इतर प्रेमचंद