मुख पृष्ठ > विविध > साहित्य > व्यंग्य > राजनीति में गुप्त मंत्रणा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राजनीति में गुप्त मंत्रणा
बगैर अनुमति प्रवेश निषेध
-रमेशचंद्र शर्मा
NDND
माना कि प्रजातंत्र में सब कुछ पारदर्शी होता है, किसी मॉडल के झीने वस्त्रों की तरह। मगर इसका मतलब यह तो नहीं कि मंत्रणा भी खुले आम की जाए। वैसे भी नीतिज्ञों ने कहा है कि धन, भोजन, स्त्री, विशिष्ट ज्ञान और मंत्रणा गुप्त होना चाहिए।

यूँ तो उनका आवास खुला है। आदमी हो या कुत्ता इस दरवाजे से घुसे, तो उस दरवाजे से निकल जाए। मगर चुनाव के दिनों में गुप्त मंत्रणा अत्यावश्यक हो जाती है। अत: एक कमरे को गुप्त मंत्रणा कक्ष में बदल दिया जाता है। यह कक्ष इस हद तक गुप्त रहता है कि इसकी गोपनीयता की रक्षा के लिए बाहर एक तख्ती लटका दी जाती है - 'बगैर अनुमति प्रवेश वर्जित।' वर्जना का पालन इस हद तक होता है कि उनकी बीवी और बच्चों तक का प्रवेश निषेध है।

यह होना स्वाभाविक भी है, एक बार उनकी निजी पत्नी ने जब उन्हें शयनकक्ष में नहीं पाया, तो वह बगैर द्वार खटखटाए गुप्त मंत्रणा कक्ष में चली गई। उसने वहाँ जो कुछ देखा, उसकी वजह से कई दिनों तक शीतयुद्ध की स्थिति बनी रही। ये बड़ी मुश्किल से समझा पाए कि जो सार्वजनिक जीवन में होता है, उसके गुप्त मंत्रणा कक्ष में ऐसे दृश्य आमतौर से देखे जाते हैं। पत्नी समझदार थी, सो समझ गई।

चुनाव के दिनों में इनके गुप्त मंत्रणा कक्ष में कई स्तर की मंत्रणा होती है। जिनमें पहली होती है टिकट कैसे मिले? इस मंत्रणा के दौरान वे अपने खास सलाहकारों के साथ तय करते हैं कि हाईकमान और प्रादेशिक आका को कैसे साधा जाए? अपने पक्ष में जातीय, सांप्रदायिक और धनबल-बाहुबल की प्रस्तुति कैसे की जाए?

दूसरी गुप्त मंत्रणा तब होती है, जब टिकट मिल जाता है। इन्हें टिकट मिलता है, तो दो-चार बागी बगावत का झंडा लहराते हुए निर्दलीय खड़े हो जाते हैं। इनके विशेष आमंत्रण पर आए प्रदेश नेतृत्व के साथ यह गुप्त मंत्रणा कक्ष में गुप्त मंत्रणा करते हैं। मंत्रणा में तय होता है कि बागियों को दलीय अनुशासन, दल के प्रति निष्ठा की दुहाई देकर बैठा दिया जाए।

फिर भी ना माने तो कोई लालीपॉप देकर बैठा दिया जाए और ज्यादा ही कोई अकड़ फूँ करे तो पुराने पुण्यों (पाप नहीं) की फेहरिश्त बता दी जाए। जो इन सबसे भी लपेटे में नहीं आए, तो उससे उसकी कीमत पूछ ली जाए। जो ससुरा किसी तरह से न माने तो फिर भाड़ झोंककर सामना किया जाए और मंत्रणा कक्ष से मुस्कुराते हुए निकले और कहा जाए- 'घर की बात है। हममें किसी तरह का विरोध नहीं है। मुकाबला होगा मगर मैत्रीपूर्ण।'
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बसंत और गणतंत्र का गठजोड़
असरकारी है नमस्कार का अर्घ्य
मर्ज एग्जाम फीवर का !
सीरियल निर्माता की एक सुबह
ओबामा का 'मिस कॉल'
आचार संहिता का अचार