मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > व्यंग्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दो बीवी, अठारह बच्चे!  Search similar articles
NDND
जवाहर चौधर
शाम को अच्छेलालजी अपने घर में बैठे शराब का शौक फरमा रहे थे कि लल्लनप्रसाद पहुँच गए। अच्छेजी ने उन्हें आदर से बैठाया, बोले-'आप भी शौक फरमाएँगे? जाम तैयार करूँ आपका?'

'अच्छेजी, मस्ती के लिए हम सराब नहीं दूध पीता हूँ।'

'एँ!! अरे मियाँ, दूध में नशा होता है क्या?'

'मजाक करते हैं आप भी! हमने तो नहीं पूछा कि सराब में मलाई पड़ती है क्या? वैसे भी सराब में मिलता क्या है?'

'अरे मियाँ, शराब में हर चीज एक की दो-दो दिखाई देती है। दो बंगले, दो कारें, दो लल्लनप्रसाद, दो जाम, दो जन्नत...'

'ऐसा है तो फिर हम इसे जिंदगी में कभी नहीं छुएँगे अच्छेजी। हम दो-दो बीवी, अठारह बच्चे और आठ साले एक साथ देख लूँ तो समझ लीजिए कि जान ही निकल जाएगी हमारी।'
और भी
उठने के लिए गिरने वाले
एक मुलाकात खली महाबली के साथ
आपके हसीन (शाह) रुख पर...
फिल्म देखने का इल्म!
मुहूर्त की शादी यानी आबादी...
कनॉट प्लेस में मंगेतर