मुख पृष्ठ > विविध > साहित्य > काव्य-संसार > हरसिंगार इस बार भी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरसिंगार इस बार भी
अनन्त मिश्र
WDWD
हरसिंगार इस बार भी
सितंबर के अंत में
ढेरों खिले
कुछ जमीन पर झरे
और कुछ चुने गए
कुछ ओढ़ लिए गए
रोज सुबह
घंटे भर के अंदर
अपनी महक
सुंदरता और रंग
लुटाने वाले हरसिंगार के पुष्पों का
शीतकालीन मौसमी जीवन
हर वर्ष दुहराया जाएगा
और हर वर्ष शायद तुम्हारी देह की दुनिया में
उसी को पाया जाएगा
साभार: दस्तावेज
और भी
सुबह आई है, मुलाकात करो
मिट जाएँगी मेरी स्मृतियाँ
ऐतिहासिक फासले
ब्रह्य के धागे
समय के साथ
केदारनाथ सिंह को देखते हुए