मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > काव्य-संसार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जब मैं छोटा बच्चा था  Search similar articles
- श्याम सखा 'श्याम'

ND
जब मैं छोटा बच्चा था
सपनों का गुलदस्ता था
आज नुमाइश भर हूँ मैं
पहले जाने क्या-क्या था
अब तो यह भी याद नहीं
कोई कितना अपना था
आज खड़े हैं महल जहाँ
कल जंगल का रस्ता था
नाजुक कन्धों पर लटका
भारी भरकम बस्ता था
वो पगडंडी गई कहाँ
जिस पर आदम चलता था
तुझको पाने की खातिर
उफ़ दर-दर मैं भटका था
दर-दर मैं तो भटका था।
और भी
हाथ बढ़ाना मुश्किल है
कली और मधुप
तुम्हारी यात्रा की सीमा नहीं
प्यास का हकदार रहने दे
रातभर मुझको नींद ही आती नहीं
दिल सोचता है...