मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > हरिवंशराय बच्चन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अग्नि पथ
SubratoND
- हरिवंशराय बच्‍च

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!

वृक्ष हों भले खड़े,

हो घने, हो बड़े,

एक पत्र-छॉंह भी मॉंग मत, मॉंग मत, मॉंग मत!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!

तू न थकेगा कभी!

तू न थमेगा कभी!

तू न मुड़ेगा कभी!-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!

यह महान दृश्‍य है-

चल रहा मनुष्‍य है

अश्रु-श्‍वेद-रक्‍त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
और भी
था तुम्हें मैंने रुलाया
हरिवंश राय बच्चन का रचना-समग्र
मधुशाला का खुमार जारी है
हिंदी कविता के एक युग का अवसान
डॉ. हरिवंशराय बच्चन
कोई पार नदी के गाता