मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > हरिवंशराय बच्चन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कोई पार नदी के गाता
SubratoND
-हरिवंश राय बच्‍च

भंग निशा की नीरवता कर
इस देहाती गाने का स्‍वर
ककड़ी के खेतों से उठकर, आता जमुना पर लहराता
कोई पार नदी के गाता।

होंगे भाई-बंधु निकट ही
कभी सोचते होंगे यह भी
इस तट पर भी बैठा कोई, उसकी तानों से सुख पाता
कोई पार नदी के गाता।

आज न जाने क्‍यों‍ होता मन
सुनकर यह एकाकी गायन
सदा इसे मैं सुनता रहता, सदा इसे मैं गाता जाता
कोई पार नदी के गाता।
और भी
अमिताभ के रोजगार की चिंता मुझे भी कम नहीं थी
कहते हैं तारे गाते हैं
मधुशाला
जातिवाद, सांप्रदायिकता पर भी चोट करती है 'मधुशाला'
अमिताभ की नजर में हरिवंश राय बच्चन
बसेरे से बहुत दूर चले गए डॉ. बच्चन