मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > हरिवंशराय बच्चन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कहते हैं तारे गाते हैं
NDND
-हरिवंश राय बच्‍च

कहते हैं तारे गाते हैं!
सन्नाटा वसुधा पर छाया,
नभ में हमने कान लगाया,
फिर भी अगणित कंठों का यह राग नहीं हम सुन पाते हैं!
कहते हैं तारे गाते हैं!
स्वर्ग सुना करता यह गाना,
पृथिवी ने तो बस यह जाना,
अगणित ओस-कणों से तारों के नीरव आँसू आते हैं!
कहते हैं तारे गाते हैं!
ऊपर देव तले मानवगण,
नभ में दोनों गायन-रोदन,
राग सदा ऊपर को उठता, आँसू नीचे झर जाते हैं!
कहते हैं, तारे गाते हैं!
और भी
मधुशाला
जातिवाद, सांप्रदायिकता पर भी चोट करती है 'मधुशाला'
अमिताभ की नजर में हरिवंश राय बच्चन
बसेरे से बहुत दूर चले गए डॉ. बच्चन
मनुष्य की मूर्ति
इलाहाबाद का वह शर्मीला नौजवान