मुख्य पृष्ठ > विविध > साहित्य > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रताप सोमवंशी केसी कुलिश पुरस्‍कार से सम्‍मानित
WD
जाने-माने पत्रकार प्रताप सोमवंशी को केसी कुलिश पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार 12 मार्च को पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम आजाद के हाथों दिया जाएगा। श्री सोमवंशी को बुंदेलखंड में सूखाग्रस्‍त किसानों की समस्‍या और भुखमरी से होने वाली मौतों के बारे में उनकी श्रृंखलाबद्ध रिपोर्ट, विश्‍लेषण और लेखों के लिए यह अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया मेरिट पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। पुरस्‍कार समारोह की अध्‍यक्षता लोकसभा अध्‍यक्ष सोमनाथ चटर्जी करेंगे

राजस्‍थान पत्रिका समाचार पत्र समूह की ओर से संचालित इस पुरस्‍कार के अंतर्गत पहला सम्‍मान पाकिस्‍तान के द डान और हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को संयुक्‍त रूप से दिया गया है। पुरस्‍कार के लिए अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सहित कुल 2286 प्रविष्‍टियाँ शामिल की गईं थीं। श्री सोमवंशी का इसमें सातवाँ स्‍थान रहा। इस पुरस्‍कार के निर्णायक मंडल में एन. राम, बकुल ढोलकिया, पीयूष पांडेय, एच.के. दुआ और गुलाब कोठारी भी शामिल थे।
और भी
क्या होती है राष्ट्रीय एकता?
सुनील गंगोपाध्याय साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष बने
हँसना ही जीवन है, हँसते ही जाना है
वसंत का प्रेम गीत
सफलता चाहिए...?
गणतंत्र दिवस बनाम एक और छुट्टी