जोसफ बारबरा
टॉम एंड जैरी के जनक
बच्चों के पसंदीदा कार्टून केरेक्टर 'टॉम एंड जैरी' के जनक 'जोसफ बारबरा' को कौन नहीं जानता। उनका जन्म न्यूयार्क में, 24 मार्च 1911 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तैयार कपड़ों को घर-घर पहुँचाने वाले एक मामूली कर्मचारी के रूप में की थी। टॉम एंड जैरी के अलावा कार्टून की दुनिया में फ्लिंस्टोन, योगी बीयर और स्कूबी डू जैसे पात्रों का बेहतरीन तोहफा देने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। जोसफ और हाना की मुलाकात 1937 में मेट्रो गोल्डवियन मेयर फिल्म स्टूडियो में पहली बार हुई थी। जोसफ ने विलियम हाना के साथ मिलकर 1957 में हाना बारबरा एनिमेशन कंपनी की स्थापना की और दुनियाभर में मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने कार्टून पात्र टॉम और जैरी को जन्म दिया। हाना बारबरा कंपनी ने करीब 300 कार्टून पात्रों को जन्म दिया। लेकिन टॉम एंड जेरी उनकी अमर कृति है जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी भरपूर मनोरंजन करती है। यह चूहे और बिल्ली की कहानी है। आम धारणा के विपरीत उन्होंने इन दोनों को पक्का दोस्त बताया। हालाँकि दोनों की लड़ाई के किस्से भी रोचक ढंग से दिखाए। जिसे सात अकादमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। हाना का पाँच साल पहले ही निधन हो चुका है। एनिमेशन की दुनिया में सत्तर वर्ष तक जुड़े रहे 95 वर्षीय श्री जोसफ बारबरा का सोमवार, 18 दिसंबर 2006 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया स्थित अपने निवास में अंतिम साँस ली। अंतिम समय में उनकी धर्मपत्नी शैला उनके पास थीं। बच्चों में दोस्ती का जज्बा भरने वाले दोस्त की कार्टून की दुनिया को सदा सराहा जाएगा।