मुख्य पृष्ठ > विविध > नन्ही दुनिया > क्या तुम जानते हो?
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सांता कैसे-कैसे!
ND
क्रिसमस पर अकेले सांता क्लॉज ही बच्चों को उपहार नहीं बाँटते। कई देशों में यह जिम्मेदारी सांता से मिलते-जुलते अन्य किरदार निभाते हैं।

स्विट्जरलैंड में क्राइस्टकाइंड (बाल यीशु) नामक नन्हा फरिश्ता बच्चों के लिए उपहार लाता है। अक्सर संत निकोलस भी उसके साथ भ्रमण पर निकलते हैं।

जर्मनी के अच्छे बच्चों को क्राइस क्रिंगल द्वारा लाए गए उपहार मिलते हैं।

स्कैंडिनेवियाई देशों में यूलटॉमटेन नामक बौना फरिश्ता बकरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ी पर सवार होकर बच्चों को उपहार बाँटता फिरता है।
  वे उन नजूमियों को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्हें दूर-दूर तक ढूँढती फिरीं लेकिन वे नहीं मिले। तब से अब तक बबुश्का क्रिसमस पर घूम-घूमकर तमाम बच्चों को उपहार बाँटती हैं, इस आस में कि इनमें सेकोई बच्चा शायद बाल यीशु हो, जो उन्हें माफ कर दे।      


फ्रांस में पियरे नोएल बच्चों की जुराबों में नहीं, जूतों में उपहार छोड़ जाते हैं।

इटली में एक भली चुड़ैल ला बेफाना बच्चों को उपहार बाँटती है। कहते हैं कि ईसा के जन्म पर वह शिशु ईसा के लिए उपहार लेकर घर से चली थी लेकिन रास्ता भटक गई। अतः अब वह तमाम बच्चों को उपहार देती है।

रूस में क्रिसमस 5 जनवरी को मनाया जाता है और बच्चों के लिए उपहार लाती हैं बबुश्का नामक एक वृद्ध महिला। बताते हैं कि इन्हें अपने एकांत में दखल बिलकुल पसंद नहीं था। ईसा के जन्म पर जब तीन नजूमियों ने उनसे बेथलेहम का रास्ता पूछा तो वे नाराज हो गईं और जानबूझकर उन्हें गलत दिशा में भेज दिया।

बाद में उन्हें पछतावा हुआ और वे उन नजूमियों को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्हें दूर-दूर तक ढूँढती फिरीं लेकिन वे नहीं मिले। तब से अब तक बबुश्का क्रिसमस पर घूम-घूमकर तमाम बच्चों को उपहार बाँटती हैं, इस आस में कि इनमें सेकोई बच्चा शायद बाल यीशु हो, जो उन्हें माफ कर दे।

इंग्लैंड में सांता क्लॉज को फादर क्रिसमस के नाम से भी जाना जाता है।

लातिन अमेरिकी देशों में ऐसी मान्यता है कि सांता क्लॉज तो बस अपने कारखाने में बैठकर खिलौने बनाते हैं और इन्हें बाल यीशु को सौंप देते हैं। फिर बाल यीशु स्वयं घर-घर जाकर ये खिलौने बच्चों के लिए छोड़ आते हैं।
और भी
क्‍या है लेटरल थिंकिंग ?
याददाश्त बढ़ती है पूरी नींद से ...
द सिमसन गेम
क्‍यों कहते हैं गॉड ब्‍लेस यू ?
संगीत का वैज्ञानिक प्रभाव
डेथ वैली क्या है?