अमर चित्र कथा | चिट्ठी-पत्री | कहानी | क्या तुम जानते हो? | प्रेरक व्यक्तित्व | कविता | अजब-गजब | हँसगुल्ले
मुख पृष्ठ » विविध » नन्ही दुनिया » अजब-गजब » 50 राज्य और 50 नौकरियाँ (Denial Jobs)
Feedback Print Bookmark and Share
 
स्कोकि (इलिनोइस)। एक आदमी ज्यादा से ज्यादा कितनी नौकरियाँ कर सकता है? दो... चार... दस... या बहुत हुआ तो पंद्रह...। और कितने राज्यों में कर सकता है? तो भी उत्तर दो... चार... दस या बहुत हुआ तो पंद्रह ही होगा, पर डेनियल सिद्दिकी महाशय का रिकॉर्ड गौर करने लायक है। डेनियल ने अब तक ५० राज्यों में अलग-अलग तरह के ५० काम किए हैं। इसके लिए उसके ५० सप्ताह का समय लिया।

जाहिर है इन कामों में उसे खूब अनुभव मिले। डेनियल को सबसे मुश्किल काम पनीर बनाना लगा। उसका कहना है कि इसमें खूब देर तक इंतजार करना पड़ता है। बतौर डायटीशियन डेनियल ने खूब आराम से दिन बिताए।

डेनियल ने अपने कामों में टीचर से लेकर शादी कराने तक के सारे काम किए। डेनियल बताता है कि उसे अब भी यह याद करके हँसी आती है कि जब वह किसी लड़की और लड़के की शादी करवा रहा था तो वर-वधू ने उस दिन की तारीख डेनियल से पूछी। डेनियल हँसते हुए बताता है कि लोगों को यह भी याद नहीं रहता कि वे किस दिन शादी कर रहे हैं। सचमुच दुनिया में खूब अनोखे काम और आश्चर्य दिखते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: डेनियल 50 नौकरियाँ