मुख्य पृष्ठ > विविध > नन्ही दुनिया > अजब-गजब
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चाँद पर चलें...
NDND
यह तो हुई चंद्रमा तक जाने की बात। जरा सोचिए कि चंद्रमा पर जाने के लिए आप कौन-से कपड़े अपने साथ रखेंगे। अगर आपको लगता है कि वहाँ आप अपनी जीन्‍स, टी-शर्ट और कैप्री पहनकर काम चला लेंगे तो एक बार फिर से सोचिए।

दिन में चंद्रमा का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस और रात में -173 डिग्री सेल्सियस होता है। अब बताइए कौन-से कपडे़ पहनेंगे, जो आपको दिन की गर्मी में राहत और रात की ठंड में गर्माहट दें। जीन्‍स और कैप्री नहीं, चाँद पर केवल स्‍पेस सूट ही पहना जा सकता है।

हमेशा रहेंगे पैरों के निशान...
इस धरती पर हम रोजाना कितना चलते हैं पर हमारे पैरों के निशान केवल कुछ मिनटों में ही मिट जाते हैं। आप चाँद पर चलेंगे तो वहाँ आपके पैरों के निशान लाखों साल तक बने रहेंगे। नील आर्मस्‍ट्रांग के पैरों के निशान चंद्रमा पर अभी भी बने हुए हैं और कई लाख साल तक रहेंगे।
चंद्रमा पर न पर्यावरण है, न पानी। न ही वहाँ पृथ्‍वी की तरह कोई सफाई करने आता है। फिर इन निशानों को भला कौन मिटाएगा।

पत्‍थरों का तोहफा...
जब भी हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के लिए कुछ तोहफे जरूर खरीदते हैं। चाँद पर कोई मार्केट या मॉल नहीं है। न ही कोई खास फल उगते हैं, जिन्‍हें आप खरीद सकें। वहाँ पर आपको मिलेंगे केवल कुछ कंकर-पत्‍थर। पहली बार चाँद पर जाने के बाद अं‍तरिक्ष यात्री भी वहाँ के पत्‍थरों को इकट्ठा कर के पृथ्‍वी पर लाए थे।
<< 1 | 2 
और भी
कहाँ गए ए, बी, सी...
कुछ तो रखा है नाम में
कक्षा के आधे बच्चे जुड़वाँ
वर्षा बुलाने की विचित्र प्रथाएँ
ढूँढो एक मिलेंगे लाख
गोरैया (चिड़िया)