युवा अथवा प्रौढ़ आयु के विवाहित पुरुष जो यौन शक्ति में कमी का अनुभव करते हैं, स्तंभन शक्ति न रखते हों, यौनांग में शिथिलता व उत्साहहीनता का अनुभव करते हों, ऐसे पुरुष मानसिक व शारीरिक रूप से स्थिर रहकर नीचे दिए जा रहे नुस्खे का प्रयोग करें।
यह नुस्खा महंगा है और धन संपन्न व्यक्ति ही इसको तैयार कर सकता है या बना बनाया बाजार से खरीद सकता है।
द्रव्य : कस्तूरी व सोने के वर्क 1-1 ग्राम, चाँदी के वर्क, इलायची, जुन्देबेदस्तर 10-10 ग्राम, नरकचूर, दरूनज अकबरी, बहमन लाल, बहमन सफेद, जटामांसी, लौंग, तेजपान 6-6 ग्राम, पीपल और सौंठ 3-3 ग्राम।
विधि : जुन्देबेदस्तर को शहद में घोंट लें फिर क्रमशः तीनों वर्क और शेष द्रव्यों का कुटा-पिसा महीन चूर्ण मिला लें तथा शहद मिलाते हुए तीन घंटे तक खरल में घुटाई करें, फिर आधा-आधा ग्राम की गोलियाँ बनाकर छाया में सुखा लें। सुबह-शाम 2-2 गोली शहद के साथ लें व ऊपर से दूध पी लें।
लाभ : यह वटी वाजीकारक नुस्खों में अति उत्तम और संतोषप्रद लाभ करने वाली निरापद औषधि है।
* यह पाचन क्रिया को बलवान बनाकर जहाँ शरीर को रस रक्त आदि सातों धातुओं को पुष्ट करने की क्षमता प्रदान कर शरीर को पुष्ट व शक्तिशाली बनाती है, वहीं यौनांग को भी शक्ति, स्फूर्ति व कठोरता प्रदान कर शीघ्रपतन, शिथिलता व निर्बलता को नष्ट कर यौन शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करती है।
* विवाहित पुरुषों को अपनी असमर्थता दूर कर उचित पौरुष बल प्राप्त करने के लिए उचित आहार-विहार और संयम का पालन कर कम से कम 40 दिन तक वीर्यशोधन वटी 1-1 गोली के साथ इस वीर्य स्तंभन वटी का सेवन करना चाहिए। ये दोनों दवाएँ बाजार में बनी बनाई मिलती है।
|