जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » घरेलू नुस्खे » खाँसी के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies)
Feedback Print Bookmark and Share
 
अदरक
ND
अदरक का सूखा हुआ रूप सौंठ होता है। इस सौंठ को पीस कर पानी में खूब देर तक उबालें। जब एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन गुनगुना होने पर दिन में तीन बार करें। तुरंत फायदा होगा।

काली मिर्च, हरड़े का चूर्ण, अडूसा तथा पिप्पली का काढ़ा बना कर दिन में दो बार लेने से खाँसी दूर होती है।

हींग, काली मिर्च और नागरमोथा को पीसकर गुड़ के साथ मिलाकर गोलियाँ बना लें। प्रतिदिन भोजन के बाद दो गोलियों का सेवन करें। खाँसी दूर होगी। कफ खुलेगा।

पानी में नमक, हल्द‍ी, लौंग और तुलसी पत्ते उबालें। इस पानी को छानकर रात को सोते समय गुनगुना पिएँ। सुबह खाँसी में असर दिखाई देगा। नियमित सेवन से 7 दिनों के अंदर खाँसी का नामोनिशान नहीं रहेगा।
संबंधित जानकारी खोजें