अदरक के असरकारी नुस्खे-2

अदरक का सुखाया रूप सौंठ कहलाता है। चाय में गीला व सुखा दोनों प्रकार का अदरक उपयोगी होता है। कब्ज, गैस बनना, वमन, खाँसी, कफ, जुकाम आदि में इसका प्रयोग किया जाता है। अदरक का रस शहद में मिलाकर लेने से क्षय रोग में फायदा होता है। हिचकी चलने पर अदरक का टुकड़ा मुँह में रखकर चूसने से आराम मिलता है।अदरक का ताजा रस पीने से मूत्र संबंधी रोगों का निवारण होता है। अदरक एवं गुड़ मिलाकर मट्ठे के साथ पीने से पीठ व कमर दर्द में आराम मिलता है।