जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » घरेलू नुस्खे » राई के असरकारी नुस्खे (Home remedies)
Feedback Print Bookmark and Share
 
remedies
ND
इसकी गिनती सरसों की जाति में होती है। इसका दाना छोटा व काला होता है।

राई का प्रमुख गुण पाचक होता है।

पेट के कीड़े इसका पानी पीने से मर जाते है।

हैजे में राई को पीस कर पेट पर लेप करने से उदरशूल व मरोड़ में आराम मिलता है।

इसकी पुल्टिस बना कर दर्द वाली जगह पर सेंक किया जाए तो तुरंत राहत मिलती है।

राई के लेप से सूजन कम होती है।

गर्म पानी में राई डालने से राई फूल जाती है। और उसके गुण पानी में पहुँच जाते हैं। इस पानी को गुनगुना सहने योग्य कर ‍किसी टब में कमर तक भर कर बैठा जाए तो सभी प्रकार के यौन रोग प्रदर, प्रमेह आदि में बेहतर सुधार आता है।

इसे पीस कर शहद में मिलाकर सूँघने से जुकाम में आराम मिलता है।

मिर्गी-मूर्च्छा में मात्र राई पीस कर सूँघाने से फायदा होता है।

राई के तेल में बारीक नमक मिलाकर मंजन करने से पायरिया रोग का नाश होता है।

राई के अधिक प्रयोग से उल्टी हो सकती है अत: राई का सीमित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें