जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » घरेलू नुस्खे » सेहत के लिए लाभकारी : मक्का (home remedies)
Feedback Print Bookmark and Share
 
NDND
बलवर्धक : मक्के का तेल शर्बत में मिलाकर पीने से बल बढ़ता है।

तेल निकालने की विधि : ताजे दूधिया मक्का के दाने पीसकर शीशी में भरकर खुली हुई शीशी धूप में रखें। दूध सूख कर उड़ जाएगा और तेल शीशी में रह जाएगा। छान कर तेल को शीशी में भर लें और मालिश किया करें। दुर्बल बच्चों के पैरों पर मालिश करने से बच्चा जल्दी चलेगा।

खाँसी, कूकर खाँसी, जुकाम : मक्का का भुट्टा जलाकर उसकी राख पीस लें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लें। नित्य चार बार चौथाई चम्मच गर्म पानी से फँकी लें, लाभ होगा।

पेशाब की जलन : ताजा मक्का के भुट्टे पानी में उबालकर उस पानी को छानकर मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन, गुर्दों की कमजोरी दूर हो जाती है।

पथरी : मक्का के भुट्टे जलाकर राख कर लें। जौ जलाकर राख कर लें। दोनों को अलग-अलग पीस कर अलग-अलग शीशियों में भरकर उन शीशियों पर नाम लिख दें। एक कप पानी में दो चम्मच मक्का की राख घोलें फिर छानकर इस पानी को पी जाएँ, इससे पथरी गलती है, पेशाब साफ आता है।

यक्षमा : जिसे यक्षमा का पूर्वरूप हो उसे मक्का की रोटी खानी चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें