मुख पृष्ठ > विविध > सेहत > घरेलू नुस्खे > मीठे सेब के अचूक प्रयोग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मीठे सेब के अचूक प्रयोग
सेवफल के घरेलू नुस्खे

ND
पेट के कीड़ों के निदान के लिए रोगी को प्रतिदिन दो मीठे सेब दें या प्रतिदिन एक गिलास ताजा सेब का रस दें। इससे कीड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते निकल जाते हैं। कब्ज दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट दो सेब चबा-चबाकर खाएँ। इससे अग्निमांद्य दूर होता है और भूख भी बढ़ जाती है।

पेट में गैस की शिकायत रहती हो तो एक मीठे सेब में लगभग 10 ग्राम लौंग चुभाकर रख दें। दस दिन बाद लौंग निकालकर तीन लौंग तथा एक मीठा सेब नियमित रूप से खाएँ। इस दौरान चावल या उससे बनी चीजें रोगी को खाने को न दें।

बिच्छू का विष उतारने के लिए सेब के ताजा रस में आधा ग्राम कपूर मिलाकर आधे-आधे घंटे बाद पिलाना चाहिए। पके सेब के एक गिलास रस में मिश्री मिलाकर प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से पीने से पुरानी से पुरानी खाँसी भी ठीक हो जाती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जामुन के गुणकारी प्रयोग-2
जामुन के गुणकारी प्रयोग-1
बस एक सेब, दिमाग के लिए
आम के असरकारी नुस्खे-2
आम के असरकारी नुस्खे-1
ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बर्फ