जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » सेहत समाचार » क्यों सुंदर दिखती हैं महिलाएँ (Health News)
Feedback Print Bookmark and Share
 
Health News
ND
पुरुषों को यह बात हमेशा खलती है कि महिलाएँ उनकी तुलना में ज्यादा सुंदर क्यों दिखती है। अब उनके इस सवाल का जवाब एक अध्ययन ने ढूँढ निकाला है, जिसके मुताबिक महिलाएँ सुंदर दिखने के लिए रोजाना विभिन्न सौंदर्य प्रसाधनों के रूप में 500 से अधिक रसायन अपने चेहरे और बदन पर लगाती हैं।

डियोड्रेंट बनाने वाली कंपनी बियोनसेन द्वारा करए गए अध्ययन में बताया गया है कि सुंदरता की ललक रखने वाली महिलाएँ सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर 13 उत्पादों तक का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से अधिकतर में 20 से अधिक रसायन सामग्री होती है, जो कैंसर और त्वचा संबंधी अनेक समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

‘द सन’ ने बियोनसेन के शेरलोट स्मिथ के हवाले से बताया, सुंदरता के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तौर-तरीकों में नाटकीय बदलाव आया है। पहले कहीं जाने से पहले अपने चेहरे को धोना ही काफी होता था, लेकिन आजकल इसकी जगह रोजाना चेहरे और बदन को नकली रंग दिया जाता है, नियमित तौर पर नाखून प्रसाधन किया जाता है और बालों को अलग-अलग रूप दिया जाता है।' अध्ययन में बताया गया है कि सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले सौंदर्य प्रसाधन लिपस्टिक में औसतन 33 रसायन होते हैं, बॉडी लोशन में 32, मस्कारा में 29 और हैंड मॉइश्चराइजर में 11 रसायन होते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें