बीमारी का डर भी एक रोग

सेहत समाचार
कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर इतने सचेत होते हैं कि कुछ भी खाने-पीने से पहले उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में सोचते हैं। कुछ लोगों को अक्सर अनचाहे भय जैसे कि दिल का दौरा पड़ने व श्वास संबंधी समस्याओं इत्यादि के शिकार होने का डर बना रहता है। ऐसे लोगों को 'पैनिक डिसऑर्डर' की बीमारी होती है।इस बीमारी के शिकार लोगों के उपचार में 'वॉक चिकित्सा पद्धति' काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इस तथ्य का खुलासा हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक शोध के माध्यम से किया है। नई शोध के मुताबिक लगभग वॉक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से 12 सप्ताह तक उपचार करने पर पैनिक डिसऑर्डर के शिकार लोगों को ठीक किया जा सकता है। न्यूयॉर्क स्थित न्यूयॉर्क-प्रेसबाइटेरियन अस्पताल, वेल कोर्नेल मेडिकल सेंटर और वेल कोर्नेल मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने इस बीमारी के शिकार 49 लोगों का दो हफ्तों तक अध्ययन किया था। पता चला कि इनमें से वॉक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने वाले 70 फीसदी लोग जल्दी ठीक हो रहे थे। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
सेहत समाचार, बीमारी का डर, एक रोग, पैनिक डिसऑर्डर, स्वास्थ्य, सेहत, हेल्थ, सेहत समाचार, सेहत की खबर, जानकारियाँ, टिप्स, हेल्थ न्यूज