जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » सेहत समाचार » 'किस' में छुपा है सेहत का राज (Health News)
Feedback Print Bookmark and Share
 
Health News
ND
'किस' आपके मूड को प्रभावित करने की ताकत रखता है। हाल में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि पूरे आवेग से लिया गया 'किस' एक खास किस्म के कॉम्प्लैक्स केमिकल को दिमाग की तरफ भेजता है। जिससे व्यक्ति खुद को ज्यादा उत्तेजित, खुश अथवा सहज स्थिति में महसूस करता है। स्वस्थ चुंबन सेहत की दृष्टि से भी फायदेमंद है।

शोध में पाया गया है कि चुंबन के दौरान हारमोन मुँह के जरिए एक-दूसरे के शरीर में स्थानांतरित होते हैं और तत्काल असर करते हैं। इस शोध से यह बात सामने आई है कि चुंबन, दरअसल, कहीं ज्यादा जटिल शारीरिक प्रक्रिया है और यह हारमोनल परिवर्तन के लिए जिम्मेदार भी है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि चुंबन से एक साथ बहुत कुछ घटित होता है। बहरहाल, विशेषज्ञ अब यह जानना चाहते हैं कि महज दो होंठों के स्पर्श से कैसे दिमाग इतना जबर्दस्त इमोशनल रिस्पॉंस देता है। लिहाजा चुंबन के बारे में रिसर्च अब हारमोंस के स्तर पर चल रहा है। इस सिलसिले में 15 जो़ड़ों में ऑक्सीटॉनिक और कोर्टीसोल हारमोन का स्तर चुंबन से पहले और बाद में जाँचा गया।

जाँच में पाया गया कि चुंबन के बाद आक्सीटॉनिक जो कि व्यक्ति में एक-दूसरे के करीब आने की इच्छा उत्पन्न करता है उसका स्तर बढ़ा हुआ था और कोर्टीसोल जो कि तनाव पैदा करने वाला हारमोन है उसका स्तर गिर गया था।