गंभीर हृदय रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी के कठिन दौर से नहीं गुजरना प़ड़ेगा और न ही उसके बाद हफ्तों अस्पताल में रहना प़ड़ेगा। अब ओपन हार्ट सर्जरी 'एंजियोप्लास्टी' के जरिए आसानी से हो जाएगी। सर्जरी के तुरंत बाद ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी। इस काम में लगे हृदय रोग के वरिष्ठ चिकित्सकों की मानें तो भारत में इस तरह की सर्जरी छह माह में शुरू हो जाएगी।
हालाँकि इस विधि को ईजाद करने वाले इस्राइल के डॉ. सैम्युअल बनाई ने दावा किया कि उन्होंने अपने तथा कुछ अन्य देशों में बीस मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है।