मुख पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार > रक्तदान में मप्र टॉप टेन में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रक्तदान में मप्र टॉप टेन में
विश्व रक्तदान दिवस आज
गायत्री शर्मा
विश्व रक्तदान दिवस
NDND
इंदौर। मानव रक्त की हर बूँद कीमती व जीवनदायिनी है। केवल इंसान ही इंसान को रक्तदान कर उसे मौत के घने अंधियारे से निकालकर जिंदगी के उजियारे का सुख दे सकता है। यह सब तब ही संभव हो सकता है, जब हम रक्तदान करें।

रविवार को विश्व रक्तदान दिवस है। इस दिन खुशी की बात यह है कि रक्तदान के प्रतिशत के मामले में हमारा प्रदेश टॉप टेन राज्यों की सूची में आठवें पायदान पर है।

नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन, भोपाल) की एमपी एड्स कंट्रोल सोसायटी में 'ब्लड सेफ्टी' की स्टेट कंसल्टेंट (राज्य सलाहकार) मोनल सिंह के अनुसार हमारा इस वर्ष का लक्ष्य 2 लाख 92 हजार यूनिट रक्तदान का है, जिनमें हमने 2 लाख 4 हजार 400 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष इंदौर जिले के लिए 25,000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
घातक है कंप्यूटर से दोस्ती
क्या कहती है तंबाकू फैक्ट फाइल
अब भैंस खाएगी हर्बल बिस्किट
अधिक नींद वजन घटा सकती है
शिशु का रक्त बनेगा वरदान
18 देशों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि