मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वजन घटाएँ नाश्ता  Search similar articles
ND
सुबह अच्छी तरह डटकर नाश्ता करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह का नाश्ता ही सबसे महत्वपूर्ण आहार है। अधिक वजन वाली महिलाओं पर कई महीनों तक किए गए शोध में पाया गया है कि जो महिलाएँ अपने दिनभर की खुराक का आधा हिस्सा सुबह ही खा लेती हैं उनका वजन उतनी तेजी से नहीं बढ़ता, जितना कम मात्रा में खाने वाली महिलाओं का बढ़ता है।

अमेरिकी शोधकर्ता डैनियला याकोविच ने सैन फ्रांसिस्को में एक सम्मेलन में बताया कि हल्का नाश्ता करने से भूख और तीव्र हो सकती है जिससे वजन बढ़ने की आशंका रहती है। डैनियला का कहना है कि सबसे अधिक कैलोरी सुबह के नाश्ते में, उससे कम दोपहर के खाने में और सबसे कम रात के खाने में ली जानी चाहिए।

वे कहती हैं कि अगर नाश्ते में 1240 कैलोरी, लंच में 395 और रात के खाने में 235 कैलोरी ली जाए तो वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
  सुबह का नाश्ता ही सबसे महत्वपूर्ण आहार है। अधिक वजन वाली महिलाओं पर कई महीनों तक किए गए शोध में पाया गया है कि जो महिलाएँ अपने दिनभर की खुराक का आधा हिस्सा सुबह ही खा लेती हैं उनका वजन उतनी तेजी से नहीं बढ़ता।      


एबरडीन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलेक्स जॉनसन कहते हैं, 'कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार से वजन कम तो हो जाता है लेकिन जीवन भर इसे निभाना बहुत मुश्किल है जबकि दूसरे तरीकों को निभाया जा सकता है।' डैनियला का कहना है कि सुबह का नाश्ता अच्छी तरह न करनेवाले लोगों को भूख लगती है और लंच के समय से पहले ही वे लोग तरह-तरह के बिस्कुट, केक जैसी चीजें खाने लगते हैं जिससे वजन बढ़ता है।

एक शोध में पाया गया है कि कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने से लोगों का वजन कम तो होता है लेकिन उनका वजन कुछ समय बाद दोबारा बढ़ जाता है जबकि अधिक मात्रा में संतुलित भोजन सुबह ही करना अधिक कारगर रहता है, इस तरीके से घटाया गया वजन दोबारा नहीं बढ़ता है।

डैनियला कहती हैं, कार्बोहाइड्रेट में कटौती करके वजन घटाने से भूख अधिक लगती है, पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, 'वजन जल्दी से कम हो जाता है लेकिन दोबारा बढ़ भी वैसे ही जाता है।' वे कहते हैं कि हममें से ज्यादातर लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते और सुबह कम नाश्ता करके दिनभर खाते रहते हैं और रात को डिनर भी हैवी लेते हैं।
और भी
दाँतों को चमकाएँ कॉस्‍मेटिक डेंटिस्‍ट्री से
अंधत्व निवारण दिवस पर विशेष
गंजेपन का इलाज संभव
बाबा रामदेव चीन में खोलेंगे रिसर्च सेंटर
कैंसर फैलाने वाले जीन सिग्नेचर की खोज
नमक ज्यादा खाने से खतरा नहीं