मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाबा रामदेव चीन में खोलेंगे रिसर्च सेंटर  Search similar articles
ND
योग गुरु बाबा रामदेव चीन में अपना पहला योग केंद्र खोलने जा रहे हैं। बाबा ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है। चीन के लिए अध्यात्म का सबसे बेहतर विकल्प है। बाबा लक्झरी समुद्र जहाज वर्गो पर 15 देशों के 950 से अधिक लोगों के समूह के साथ अनूठा योग शिविर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन में पतंजलि योगपीठ केंद्र एक वर्ष के भीतर खोल दिया जाएगा।

योग ऐसी शिक्षा है, जो किसी भी धर्म या नियम से बँधी नहीं है। बाबा ने हरिद्वार में रिसर्च सेंटर पतंजलि योग पीठ स्थापित किया है, जो योग और मेडिसिन पर अनुसंधान करता है। इसकी भारत और विदेशों में कई शाखाएँ हैं और पहली बार चीन में इसकी शाखा होगी।

बाबा ने कहा, 'हमने चीन में कुछ काम पहले ही किया है लेकिन योग का औपचारिक केंद्र नहीं है। चीन के लोग बहुत मेहनती व उद्यमी हैं और वे अपने ऊर्जावान जीवन में खुद को तनाव से दूर रखने के विभिन्न तरीकों को अपनाते हैं।'
  चीन के लिए अध्यात्म का सबसे बेहतर विकल्प है। बाबा लक्झरी समुद्र जहाज वर्गो पर 15 देशों के 950 से अधिक लोगों के समूह के साथ अनूठा योग शिविर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन में पतंजलि योगपीठ केंद्र एक वर्ष के भीतर खोल दिया जाएगा।      


बाबा ने कहा कि वे दुनिया में हरेक व्यक्ति के पास योग को पहुँचाना चाहते हैं और 20-25 सालों के भीतर यह संभव हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं योग को दुनिया के अंतिम आदमी तक पहुँचाना चाहता हूँ।'बाबा ने अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई देशों में कई योग शिविर और कार्यशालाएँ आयोजित की हैं।

बाबा ने स्टार वर्गो क्रूज पर गर्मियों में घूमने-फिरने में यकीन रखने वाले मध्यम व उच्च मध्यम वर्ग के लोगों के लिए योग शिविर आयोजित किया है। यह समुद्री जहाज 31 मई को हांगकांग सेचला है और चीन में सान्या सिटी और जियामिन तथा विएतनाम में हे लोंग बे भी पहुँचेगा' कम्युनिस्ट देश चीन के लोगों ने योग में बड़ी रुचि दिखाई है।
और भी
कैंसर फैलाने वाले जीन सिग्नेचर की खोज
नमक ज्यादा खाने से खतरा नहीं
स्तन कैंसर महिलाओं का दुश्मन
दिल की चमत्कारिक गोली 'पोली पिल'
मोटापा मसूढ़ों का दुश्मन
वास्कुलर सर्जन से लें सलाह