मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल की चमत्कारिक गोली 'पोली पिल'
ND
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक नई चमत्कारिक गोली तैयार की है जो दिल की बीमारी से पीड़ित 80 प्रतिशत मरीजों की जान बचा लेगी। इस चमत्कारिक गोली का नाम 'पोली पिल' रखा गया है।

इस गोली को शोधकर्ता 'फाइव इन वन' भी कह रहे हैं। यह पाँच प्रकार से दिल के मरीजों पर असर करेगी। वैज्ञानिकों के जिस दल ने इस गोली का निर्माण किया है उनका दावा है कि यह संसार में हर साल दिल के दौरे से होने वाली एक लाख असामयिक मौतों को रोकेगी।
  ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक नई चमत्कारिक गोली तैयार की है जो दिल की बीमारी से पीड़ित 80 प्रतिशत मरीजों की जान बचा लेगी। इस चमत्कारिक गोली का नाम 'पोली पिल' रखा गया है।      


उनका यह भी दावा है कि इस गोली को नियमित खाकर कोई भी 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति अगले 20 वर्षों तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। अपनी इस सफलता पर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह गोली अभी बाजार में पाँच वर्षों में आ पाएगी। इसके तत्व मरीज की धमनियों में जमे रक्त के थक्के को हटाने में मदद करेंगे और इसमें मौजूद अन्य तीन दवाओं का मिश्रण मरीज के उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करेगा।

इस दवा को बनाने वाले लंदन के वोल्फसन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेन्टिव मेडिसन का कहना है कि हम इस गोली की कीमत एक पाउंड तक करना चाहते हैं। इंस्टीट्यूट के अनुसार इस गोली को बनाने के लिए उनके वैज्ञानिक पिछले पाँच वर्षों से मेहनत कर रहे हैं और पिछले सप्ताह ही इसके सैंपल हाथ में आए हैं।
और भी
मोटापा मसूढ़ों का दुश्मन
वास्कुलर सर्जन से लें सलाह
छरहरी काया का संबंध पैतृक जींस से
फल खाओ, स्वस्थ रहो
सेलाइवा बताएगी दिल का हाल
लंबी उम्र देगा बड़ा मस्तिष्क !