मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोटापा मसूढ़ों का दुश्मन
ND

शरीर पर चढ़ी चर्बी की अतिरिक्त परत किसी भी तरह लाभदायक नहीं है। अमेरिका में हुआ एक ताजा शोध कहता है कि मोटापा आपके मसूढ़ों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।

शोध के अनुसार शरीर का बढ़ा हुआ वजन मसूढ़ों से संबंधित बीमारियाँ पैदा करने वाले बैक्टिरिया 'पी. जिंजीवैलिस' के पालन-पोषण में मददगार हो सकता है।

इसके अलावा मोटे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विभिन्न कारणों से कमी आ जाती है और इससे वे बैक्टिरिया के हमलों से बचने में और भी अक्षम हो जाते हैं। तो अब दाँतों की सलामती के लिए भी मोटापा घटाना है जरूरी।
और भी
वास्कुलर सर्जन से लें सलाह
छरहरी काया का संबंध पैतृक जींस से
फल खाओ, स्वस्थ रहो
सेलाइवा बताएगी दिल का हाल
लंबी उम्र देगा बड़ा मस्तिष्क !
जलवायु परिवर्तन से 28 नई बीमारियाँ आईं